4 वर्तमान WWE Superstars जिनका एंट्रेंस सॉन्ग बेहद शानदार है

 सफलता हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसकी प्रेजेंटेशन होती है। ऐसे में स्टार्स फैंस के सामने अपने इम्प्रैशन को और अच्छा बनाने के लिए अपने थीम सॉन्ग पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं

अच्छे थीम सॉन्ग से फैंस पसंदीदा स्टार्स से आसानी से जुड़ जाते हैं। WWE के इतिहास में सुपरस्टार के कई यादगार थीम सॉन्ग रहे हैं। 

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और अंडरटेकर के थीम सॉन्ग को सुनकर आज भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। इसलिए आइए मौजूदा समय में 4 सबसे अच्छे थीम सॉन्ग वाले सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं।

WWE में सैथ रॉलिंस लगातार फैंस को सरप्राइज कर रहे हैं। उनके कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ उनकी स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था

फैंस 'यू थिंक, यू नो मी' सुनते ही ऐज का थीम सॉन्ग को पहचान लेते हैं। ऐज का थीम सॉन्ग उनके कैरेक्टर से भी काफी ज्यादा मैच करता है। इस थीम सॉन्ग में भी मौके का फायदा उठाने को लेकर कहा गया है

कोडी रोड्स का एंट्रेंस थीम किंगडम इस बात का सीधा उदाहरण है कि कैसे एक अच्छा थीम सॉन्ग फैंस का ध्यान खींचता है। कोडी ने अपने प्रोमो में भी इस बात को कहा था कि रेसलिंग एक रॉयल फैमिली से कहीं ज्यादा है

शिंस्के नाकामुरा की एंट्रेंस थीम शायद WWE के इतिहास की सबसे यादगार थीम है। उनके एंट्रेस थीम सॉन्ग के प्ले होने के बाद फैंस लगातार उनके साथ इसे गाते हैं

WWE रोस्टर में शायद ही किसी स्टार के एंट्रेस थीम सॉन्ग को फैंस इस तरह से एन्जॉय करते होंगे।यह शिंस्के नाकामुरा के एंट्रेस थीम सॉन्ग का ही जादू हैं कि इसके बंद होने के बाद भी फैंस इसे गाते हैं

For More Stories Visit Us

Chair

60fps.in

or visit us at