5 भारतीय WWE Superstars की हाइट और उनका वजन कितना है:

WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का दबदबा देखने को मिल रहा है

इस समय भारत से आए रेसलर्स को कंपनी अपने शो में अच्छे मौके दे रही है।

ये भारत से WWE का सफर तय करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इससे भारत के प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

भारत में WWE का क्रेज एक लंबे समय से है लेकिन 2006 में SmackDown के एक एपिसोड में डेब्यू करके द ग्रेट खली ने इसको एक बड़े स्तर पर पहुंचा दिया।

इन्होंने 7 फुट एक इंच और 157 किलो के होने के बावजूद ये साबित किया कि आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और ये एक प्रेरणा बन गए। उन्हें पिछले साल WWE Hall of Fame का हिस्सा बनाया गया है।

खली की प्रेरणा के बाद कई रेसलर्स ने WWE में भारत का परचम लहराया और इस आर्टिकल के लिखे जाते समय रिंकू सिंह 125 किलो और 6 फुट 4 इंच के साथ रेसलिंग कंपनी में अपने हुनर को दिखा रहे हैं।

रिंकू सिंह के पूर्व टैग टीम पार्टनर और इंडस शेर टैग टीम के दूसरे सदस्य सौरव गुर्जर का वजन 136 किलो है और वो 6 फुट 8 इंच के हैं। ये एक समय पर टीवी शो में काम करते थे

95 किलो और 6 फुट 9 इंच लंबे गुरु राज भारत से जाने वाले पहले हाई फ्लायर हैं और ये हाल में 205 लाइव में NXT Breakout टूर्नामेंट को जीतने का प्रयास कर रहे थे। 

दिलशेर शैंकी उन रेसलर्स में से हैं जिन्होंने हर मुश्किल को पार करते हुए आज अपने हुनर का लोहा मनवाया है।

 ये 7 फुट और 140 किलो के हैं। शैंकी इस समय जिंदर महल के साथ SmackDown में नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने महल से अलग होने के संकेत दिए।