सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी WWE ने अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाया है। भारत में कई सारे लोग WWE को देखना पसंद करते हैं। भारत में इस कंपनी के लाखों फैंस मौजूद हैं।
हर एक भारतीय WWE फैन के अलग-अलग पसंदीदा सुपरस्टार्स हैं। WWE इंडिया के सोशल मीडिया पेज पर लाखों फॉलोअर्स हैं और इससे पता चलता है कि भारत में लोग WWE देखना और इसके बारे में जानना काफी पसंद करते हैं
इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो हर एक भारतीय फैन को पसंद है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
ट्रिपल एच WWE के काफी पुराने सुपरस्टार्स में से एक हैं। भारत में कई सारे ऐसे भी फैंस हैं जो एटीट्यूड एरा के समय से WWE को देखते आ रहे हैं। ट्रिपल एच इस वजह से काफी प्रसिद्ध है।
अंडरटेकर को WWE के इतिहास का सबसे अनोखा और प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार कहा जा सकता है। अंडरटेकर ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो अपने डेडमैन गिमिक से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे
WWE में न्यू डे को सबसे प्रसिद्ध टैग टीम माना जा सकता है। भारत में इस टैग टीम के बहुत सारे फैंस हैं। वो कई बार भारत आ चुके हैं और फैंस से मिल चुके हैं। भारतीय प्रशंसकों ने भी काफी बार इन सुपरस्टार्स की तारीफ की है
जॉन सीना को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला WWE सुपरस्टार माना जा सकता है। वो WWE के टॉप बेबीफेस रहे हैं और इस वजह से उनके कई सारे प्रशंसक रहे हैं। इस सुपरस्टार ने एक ऐसे समय पर डेब्यू किया था, जब भारत में WWE प्रसिद्ध होते जा रहा था