WWE के पूर्व चैंपियन ने अपने लुक में किया जबरदस्त बदलाव, खास तस्वीर को देखकर आप हो जाएंगे हैरान
आपको बता दें मई के महीने में साशा बैंक्स और नेओमी (Naomi) रेड ब्रांड के शो को छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद दोनों ने रिंग में कदम नहीं रखा
खबरें सामने आई थी कि WWE द्वारा लिए गए एक निर्णय से ये दोनों सुपरस्टार खुश नहीं थे। खैर अब उम्मीद लगाई जा रही है कि साशा बैंक्स की वापसी होगी।
नेओमी और साशा बैंक्स दोनों की वापसी होनो की उम्मीद जताई जा रही है। साशा बैंक्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना नया लुक दिखाया। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया है और बहुत ही शानदार वो लग रही हैं
साल 2015 में साशा बैंक्स ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। WWE में इसके बाद लगातार उन्होंने अच्छा काम किया। कंपनी ने भी साशा बैंक्स को लगातार हर मौके पर अच्छा पुश दिया
साशा बैंक्स के साथ ही शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच ने भी मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। आज ये तीनों WWE की बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं
WrestleMania 37 में पिछले साल साशा बैंक्स SmackDown विमेंस चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर से हार गईं थी। हालांकि उनका परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार रहा था
ट्रिपल एच को अब WWE की जिम्मेदारी मिल गई है। विंस मैकमैहन रिटायरमेंट ले चुके हैं। ट्रिपल एच द्वारा जिम्मेदारी संभालने के बाद कई बदलाव WWE में देखने को मिल रहे हैं
WWE द्वारा रिलीज किए गए कुछ सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली है। आगे भी काफी कुछ बदलाव अब देखने को मिलेगा। इस वजह से समझा जा रहा है कि साशा बैंक्स और नेओमी भी जल्द ही WWE में नजर आएंगी