3 भारतीय WWE Superstars जिनका जन्म भारत में हुआ और 2 जिनका नहीं हुआ

WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रोमोशन है और जब इसके सबसे बड़े मार्केट्स की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर के स्थानों पर लिया जाता है

भारतीय मूल का रेसलर होने का मतलब उनके माता-पिता या पिछली कोई जनरेशन भारत से दूसरे देश में जा बसी थी।

द ग्रेट खली का जन्म 1972 में भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के छोटे से गांव धिरईना में हुआ था। उन्होंने साल 2000 में All Pro Wrestling नाम के प्रोमोशन में काम करते हुए प्रो रेसलिंग में कदम रखा था।

सरीना संधू - भारत में जन्म नहीं हुआ....... वो मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुआ था और एक अमेरिकी नागरिक हैं।

वीर का असली नाम रिंकू सिंह है, जिनका जन्म साल 1988 में उत्तर प्रदेश के गोपीगंज नाम के शहर में हुआ था।

शैंकी का असली नाम गुरविंदर सिंह है और उनका जन्म 1991 में हरियाणा के जगाधरी नाम के शहर में हुआ था।

जिंदर महल इस समय WWE में भारत का चेहरा बने हुए हैं, मगर उनका जन्म भारत नहीं बल्कि कनाडा के कैलगरी नामक शहर में हुआ था। 1986 में जन्मे महल अभी फ्लोरिडा में रहते हैं

WWE चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं। इस समय जिंदर महल SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और उनके साथ भारतीय सुपरस्टार शैंकी भी हैं।