AEW दिग्गज ने भारतीय Superstar Satnam Singh के डेब्यू से नाराज फैंस को जवाब देते हुए कही बड़ी बात
AEW कोच क्यूटी मार्शल (QT MarShall) ने इस हफ्ते Dynamite में भारतीय सुपरस्टार सतनाम सिंह (Satnam Singh) के डेब्यू के बाद फैंस से मिली नकरात्मक प्रतिक्रिया को लेकर अब जवाब दिया है
बता दें, इस हफ्ते AEW Dynamite के मेन इवेंट में हुए ROH TV चैंपियनशिप मैच में समोआ जो (Samoa Joe), मिनोरू सुजुकी (Minoru Suzuki) को हराते हुए नए चैंपियन बने थे।
इस मैच के बाद जे लीथल & सोंजय दत्त ने समोआ जो के प्रेजेंट का खुलासा किया था और यह प्रेजेंट भारतीय सुपरस्टार सतनाम सिंह थे। इसके बाद सतनाम सिंह ने डेब्यू करते हुए समोआ जो पर हमला करके उन्हें धराशाई कर दिया
और इस दौरान जे लीथल & सोंजय दत्त ने भी समोआ जो पर हमला किया था। हालांकि, फैंस को सतनाम सिंह का यह डेब्यू कुछ खास पसंद नहीं आया।
क्यूटी मार्शल ने कहा-
"मैं उत्साहित हूं कि उनलोगों ने उन्हें (सतनाम सिंह) मौका दिया और आप जानते हैं कि मैंने उन बातों को पढ़ा है जो कि लोग उनके बारे में बोल रहे हैं। वो इस बिजनेस में काफी नए हैं। आपलोगों को उन्हें मौका देना होगा।
किसी को आगे बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि उसे अनुभवी लोगों के साथ काम करने का मौका मिले। कोई नहीं जानता कि वो क्या करने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि वो अभी वर्ल्ड टाइटल के लिए जाने वाले हैं।"
बास्केटबॉल से रिटायर होने के बाद सतनाम सिंह ने प्रो रेसलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। हालांकि, सतनाम का AEW डेब्यू इस हफ्ते Dynamite में हुआ था लेकिन AEW ने 7 फुट लंबे सतनाम सिंह को सितंबर 2021 में ही साइन कर लिया था