Roman Reigns के भाई की तारीफ में WWE दिग्गज ने गढ़े कसीदे, सोशल मीडिया पर शानदार संदेश देकर फैंस का दिल जीता
WWE दिग्गज रिकिशी (Rikishi) ने अपने बेटे सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को सोशल मीडिया के जरिए शानदार संदेश भेजा है।
Clash at the Castle इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था।
इस मैच में एक बार लगा कि रोमन रेंस हार जाएंगे लेकिन सोलो सिकोआ ने अचानक आकर उन्हें बचा लिया। सिकोआ की वजह से ही रोमन रेंस ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया।
इस शो में द उसोज और पॉल हेमन मौजूद नहीं थे। आजतक द उसोज और पॉल हेमन ने ही रोमन रेंस का साथ दिया था। इस बार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की मदद की
रिकिशी ने ट्विटर के जरिए कहा कि फैंस को उनका नाम कहना चाहिए। उन्होंने सिकोआ के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है और इसमें "God strength" लिखा है।
सोलो सिकोआ ने पिछले साल NXT में कदम रखा था। शुरूआत से ही वो फैंस की नजरों में आ गए थे। उनके मूव्स फैंस को बहुत अच्छे लगे। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। हर हफ्ते सिकोआ ने मैच लड़े और जीत हासिल की
ये बात तो तय थी कि वो एक दिन ब्लडलाइन का हिस्सा बनेंगे। इस हफ्ते अब इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनका डेब्यू हो सकता है।