7 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE में अपनी वापसी का किया ऐलान, इस वीकेंड फैंस को मिलेगा बहुत बड़ा सरप्राइज

WE हॉल ऑफ फेमर और पूर्व विमेंस चैंपियन ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। इस हफ्ते WWE में वो नजर आएंगी।

विमेंस रेसलिंग में ट्रिश स्ट्रेटस का बहुत बड़ा नाम हैं। WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2019 में स्ट्रेटस ने अपना अंतिम मैच शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ लड़ा था, इस मैच में उनकी हार हो गई थी।

ट्रिश स्ट्रेटस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो इस हफ्ते WWE में वापसी करेंगी। दरअसल कनाडा में इस वीकेंड WWE के लाइव इवेंट्स होंगे

स्ट्रेटस का ये होमटाउन हैं। उन्होंने इस दौरान एलेक्सा ब्लिस, केविन ओवेंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो का नाम भी लिया। ये भी इस शो का हिस्सा रहेंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीकेंड फैंस को बहुत मजा आएगा। स्ट्रेटस की वापसी पर फैंस ने भी खुशी जताई।

पिछले महीन समरस्लैम में WWE सुपरस्टार बेली ने वापसी कर चौंकाया था। इस समय रेड ब्रांड में वो जबरदस्त काम कर रही हैं। उनको स्ट्रेटस की वापसी अच्छी नहीं लग रही हैं

स्ट्रेटस का यहां पर मैच होगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। शायद एलेक्सा ब्लिस के साथ उनका मैच हो सकता है। स्ट्रेटस लाइव इवेंट के लिए ही वापसी करेंगी

इससे बाद वो लाइव शोज में रहेंगी या नहीं इस पर अभी तक कोई बड़ी बात सामने नहीं आई है। खैर इस वीकेंड में कुछ ना कुछ बवाल कनाडा में देखने को मिलेगा

स्ट्रेटस ने इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी और शोज को टीज किया था। इसका मतलब साफ है कि WWE ने भी कुछ बड़ा सरप्राइज प्लान इस शो के लिए किया है

Read More Stories