भारतीय Superstar The Great Khali पर निशाना साधते हुए दिया चौंकाने वाला बयान
WWE मैनेजर MVP ने हाल ही में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को धोखा देते हुए ओमोस (Omos) के साथ टीम बना ली थी।
ओमोस को रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार मिली थी
सोशल मीडिया पर बात करते हुए MVP ने ओमोस की तुलना भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) से की।
ट्विटर के जरिए MVP ने द ग्रेट खली पर तंज कसते हुए दावा किया कि खली की ओमोस से तुलना नहीं की जा सकती है।
MVP ने द ग्रेट खली को साधारण बताया और कहा कि ओमोस में काफी क्षमता मौजूद है। MVP ने अपने ट्वीट में लिखा-
अगर आप द ग्रेट खली की ओमोस से तुलना करते हैं तो आप बेवकूफ हैं। मैं दोनों के साथ रिंग में समय बिता चुका हूं।
मैं इस चीज़ में एक्सपर्ट हूं। खली काफी साधारण थे। ओमोस में बड़ी क्षमता मौजूद है।"