WWE में इस समय भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को जबरदस्त पुश मिल रहा है। वो पहले रॉ (Raw) में नजर आ रहे थे और अब लाइव इवेंट्स में भी उनका उपयोग देखने को मिल रहा है।
वीर ने कुछ समय पहले ही मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ दुश्मनी खत्म की, उनके मैच लगातार रूड से देखने को मिल रहे हैं। वीर और रॉबर्ट दोनों हील सुपरस्टार्स हैं। इसके बावजूद भी WWE उनके बीच मैच कर रहा
सभी को इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, डेव मेल्टजर ने इस विषय पर बात करते हुए दोनों हील स्टार्स के बीच मैच बुक करने का कारण बताया है।
"वीर महान ने रॉबर्ट रूड को सर्विकल क्लच की मदद से हराया। WWE दोनों सुपरस्टार्स के हील होने के बावजूद इस मैच को सभी हाउस शोज़ इवेंट में बुक कर रहा है क्योंकि उनका यह मानना है कि महान के लिए रॉबर्ट रूड एक अच्छे शिक्षक रहेंगे।
वीर महान ने WrestleMania 38 के बाद Raw के एपिसोड में वापसी की थी। उनके रिटर्न को काफी समय से हाइप किया जा रहा था लेकिन फैंस को उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। हालांकि, WWE ने फैंस को गलत साबित किया
महान ने लगातार रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक और मुस्तफा अली जैसे अहम सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीता है।